Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

धामी ने ईईपीसी चेयरमैन पंकज चड्ढा से की मुलाकात, उत्तराखंड में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर हुई चर्चा


देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में ईईपीसी के चेयरमैन पंकज चड्ढा ने मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, निवेश की संभावनाओं को विस्तार देने और उद्योगों के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार करने और निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। सरकार का लक्ष्य प्रदेश में उपलब्ध संसाधनों, स्थानीय प्रतिभाओं और उद्यमशीलता की संभावनाओं का बेहतर उपयोग कर राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक विकास के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाना भी राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार प्रदेश की आर्थिक गतिविधियों को गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Leave a Comment