नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को एक-एक मंत्रालय की मिली और जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को एक-एक मंत्रालय की मिली और जिम्मेदारी

मोदी सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को बुधवार शाम एक-एक और मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह दोनों मंत्रालय खाली हुए थे। बता दें कि 7 जुलाई को मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का राज्य सभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ‌ दोनों केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात और स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ‌ बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी के एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चाएं हैं। ‌

Related posts

(शीतकालीन सत्र आज से): लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद में सियासत का नया टकराव, पक्ष-विपक्ष जोरआजमाइश के लिए तैयार 

admin

Kolkata Airport Netaji Subash Chandra Bose Fire बड़ा हादसा टला : नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, तेज लपटें घुआं देखकर यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

admin

Himachal Pradesh cabinet expension waiting अभी और इंतजार : हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार 7 दिन बाद ही हो सकेगा, हाईकमान के आगे बेबस सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा अभी “राहुकाल” चल रहा है, राज्यपाल भी 4 दिन के लिए जाएंगे अपने होम राज्य

admin

Leave a Comment