September 15, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

सीएम केजरीवाल को बड़ा झटका : आम आदमी पार्टी के सांसद और पूर्व विधायक को कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा, इस मामले में अदालत ने दोनों को पाया दोषी

उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह समेत छह लोगों को 3 महीने की सजा सुनाई है। बता दें कि बुधवार 11 जनवरी को सुल्तानपुर कोर्ट ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह और पूर्व विधायक अनूप संडा समेत 6 लोगों को सड़क जाम करने के मामले में दोषी ठहराते हुए तीन माह की सजा और 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है ।

गौरतलब है कि संजय सिंह ने बिजली कटौती के विरोध में 2001 में सुल्तानपुर में एक विरोध प्रदर्शन किया था। इसी मामले में बुधवार को सुल्तानपुर के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह के साथ सपा विधायक अनूप संडा को भी सजा सुनाई है।

Leave a Comment