Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 31, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को एक-एक मंत्रालय की मिली और जिम्मेदारी

मोदी सरकार में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी को बुधवार शाम एक-एक और मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के इस्तीफा देने के बाद यह दोनों मंत्रालय खाली हुए थे। बता दें कि 7 जुलाई को मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह का राज्य सभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ‌ दोनों केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफा देने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात और स्मृति ईरानी को अल्पसंख्यक मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। ‌ बता दें कि मुख्तार अब्बास नकवी के एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति पद के कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चाएं हैं। ‌

Leave a Comment