Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 15, 2026
Daily Lok Manch
Recent

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का किया निरीक्षण, महिला समूहों और मेधावी छात्रों से किया संवाद

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने तीन दिवसीय सीमांत जनपद उत्तरकाशी भ्रमण के पहले दिन चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने एप्रन, रनवे, टर्मिनल भवन सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं और प्रस्तावित विस्तार योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को हवाई पट्टी से जुड़ी आधारभूत सुविधाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

चीन सीमा से निकटता के कारण चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन, आपातकालीन रेस्क्यू और वीवीआईपी आवाजाही में भी इसकी अहम भूमिका है।

इसके बाद मुख्य सचिव ने विकासखंड चिन्यालीसौड़ के ग्राम मल्ली पहुंचकर ‘सर्व शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन’ तुल्याड़ा के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन किया। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं और लखपति दीदियों से संवाद कर उनकी आजीविका गतिविधियों, उत्पादन और अनुभवों की जानकारी ली। महिलाओं द्वारा संचालित बेकरी, स्ट्रॉबेरी उत्पादन, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, कैटरिंग, डेयरी, मुर्गी पालन और अचार निर्माण जैसी गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

महिलाओं ने बताया कि यूजीवीएस-रीप, आजीविका परियोजना और आईएफएडी के सहयोग से ग्रामीण महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

इसके बाद मुख्य सचिव ने पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मातली का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें उच्च लक्ष्य निर्धारित करने, अनुशासन अपनाने और मेहनत से सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशालाओं, कंप्यूटर कक्ष और पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया तथा परिसर में पौधरोपण किया।

इस दौरान लंबी कूद में राज्य स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित राजीव, कबड्डी खिलाड़ी शुभम, गृह परीक्षा के उत्कृष्ट छात्र लविश और अस्मित तथा हाईस्कूल परीक्षा की टॉपर निधि भट्ट और अनुष्का को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर डीएम प्रशांत आर्य, एसपी कमलेश उपाध्याय, सीडीओ जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Comment