मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण किया, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण किया, चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश स्थित ट्रांजिट कैंप का औचक निरीक्षण कर चारधाम यात्रा एवं रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों के पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, ठहरने की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं से यात्रा का फीडबैक भी लिया।

उन्होंने ट्रांजिट कैंप में श्रद्धालुओं के लिए की गई पंजीकरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन के लिए इंतजार ना करना पड़े।  बढ़ती गर्मी को देखते हुए उन्होंने ट्रांजिट कैंप में अतिरिक्त कूलर लगाने तथा पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बेहतर भीड़ प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी संवाद किया। उन्होंने सभी कर्मचारियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह देते हुए कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं का “अतिथि देवो भव:” की भावना के साथ स्वागत करें तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने ट्रांजिट कैंप में मौजूद श्रद्धालुओं से भी संवाद कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बिहार सहित विभिन्न राज्यों से आए यात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। श्रद्धालुओं ने पंजीकरण, स्वास्थ्य जांच, आवास एवं अन्य सुविधाओं को संतोषजनक बताया।

कई बुजुर्ग श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें आशीर्वाद दिया तथा यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का कुशलक्षेम जाना और उन्हें सुरक्षित एवं सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी।

Related posts

जिंदगी ऐसे ही चलती जाएंगी

admin

Uttarakhand Char dham VIP Worship Charge नई व्यवस्था : बदरीनाथ और केदारनाथ में वीआईपी दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को देने होंगे रुपए, अगले महीने से शुरू होगी चार धाम यात्रा

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने 1064 हेल्पलाइन की समीक्षा की, अधिकारियों को जारी किए दिशा-निर्देश

admin

Leave a Comment