सीएम धामी ने 276 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्य युवाओं को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

सीएम धामी ने 276 चयनित अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- योग्य युवाओं को मिलेगा सरकारी सेवा का अवसर


मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज एक भव्य समारोह में विभिन्न विभागों के अंतर्गत चयनित कुल 276 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के योग्य एवं मेधावी युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को उनकी मेहनत और प्रतिभा का फल मिल रहा है।

श्री धामी ने नवनियुक्त कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि सरकारी सेवा एक जिम्मेदारी है और प्रत्येक कर्मचारी को जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना होगा।

इस अवसर पर संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में चयनित अभ्यर्थियों के परिजन भी उपस्थित रहे।

Related posts

सीएम धामी ने अल्मोड़ा के मॉल रोड पर राजकीय लाइब्रेरी का शुभारंभ किया

admin

बढ़ी हलचल : सोनिया गांधी और राहुल के आवास को पुलिस ने “घेरा”, पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस के बड़े नेताओं का लगा जमावड़ा, देखें वीडियो

admin

उत्तराखंड में युवाओं को बड़ी सौगात: 483 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र

admin

Leave a Comment