मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, सिंचाई, रोजगार, स्थानांतरण और स्थानीय विकास से जुड़े विभिन्न मामले मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की स्थिति की जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन मामलों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उनमें अनावश्यक विलंब न किया जाए। वहीं, शासन स्तर पर निर्णय की आवश्यकता वाले मामलों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच आमजन का सीधा संवाद लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाता है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिक अपनी समस्याएं सीधे सरकार के समक्ष रखते हैं और लंबित मामलों के समाधान का रास्ता भी खुलता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक सुशासन का लाभ पहुंचाना है। सरकार की योजनाओं और नीतियों की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ पात्र और जरूरतमंद लोगों तक समय पर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आमजन से जुड़े मामलों में मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए नियमों के अनुरूप त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनभावनाओं और जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर.के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, आयुक्त गढ़वाल श्री आनंद स्वरूप, आईजी गढ़वाल श्री राजीव स्वरूप, अपर सचिव श्री जे.सी. काण्डपाल सहित मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

Assembly Election 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेज की तैयारी, संगठन और सरकार के बीच बढ़ा समन्वय

admin

जोशीमठ में लगातार हो रहे भू-धंसाव से लोगों में दहशत, सीएम धामी कल करेंगे हाईलेवल की मीटिंग

admin

Uttarakhand सीएम धामी ने सरदार पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि दी, एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया

admin

Leave a Comment