रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण को ₹1.79 करोड़ मंजूर, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी का जताया आभार - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 11, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

रुद्रेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण को ₹1.79 करोड़ मंजूर, विधायक दुर्गेश्वर लाल ने सीएम धामी का जताया आभार



मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विधानसभा पुरोला के अंतर्गत विल्ला नौगांव स्थित 65 गांवों के आराध्य देवता श्री रुद्रेश्वर महादेव के डांडा देवराणा मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के तहत ₹1.79 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए लगातार काम कर रही है। प्रमुख धार्मिक स्थलों के साथ ही स्थानीय स्तर पर आस्था और परंपरा से जुड़े मंदिरों एवं मेलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति और परंपराएं राज्य की विशिष्ट पहचान हैं और इनके संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कहा कि डांडा देवराणा स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर 65 गांवों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मंदिर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की धार्मिक और सांस्कृतिक आस्थाएं जुड़ी हैं। सौंदर्यीकरण और अवस्थापना सुविधाओं के विकास से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र की धार्मिक पहचान को भी मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि स्वीकृत धनराशि से मंदिर परिसर में विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य किए जा सकेंगे। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां आने वाले श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा।

विधायक ने मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व में डांडा देवराणा रुद्रेश्वर महादेव मेले को राजकीय मेला घोषित किए जाने के लिए भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि राजकीय मेले का दर्जा मिलने से मेले को व्यापक पहचान मिलेगी और क्षेत्र की लोक संस्कृति, परंपराओं तथा धार्मिक विरासत के संरक्षण को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर रुद्रेश्वर मंदिर समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सदस्य, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, भाजपा नेता जगनमोहन चंद, सरदार सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष बचन चौहान, वर्तमान मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

हादसे के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उत्तराखंड रवाना

admin

बस दुर्घटना स्थल पौड़ी के सिमड़ी पहुंचे सीएम धामी, मृतक के परिजनों को किया मुआवजे का एलान, दशहरे के सभी कार्यक्रम किए रद

admin

Uttarakhand पिथौरागढ़ में सीएम धामी ने किया “अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” मेले का शुभारंभ, कई योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

admin

Leave a Comment