Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

उत्तराखंड के राज्य कर्मचारियों को मुख्यमंत्री धामी ने दिया नए साल का तोहफा, बढ़ाया डीए, देखें शासनादेश


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने राज्य कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया। बता दें कि पिछले दिनों आयोजित कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने महंगाई भत्ता देने के लिए मुहर लगा दी थी । आज प्रदेश सरकार ने शासनादेश जारी कर दिया है। प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (डीए) जारी कर दिया है। डीए का लाभ एक जुलाई से 30 नवंबर तक अवशेष एरियर का भुगतान नकद किया जाएगा। एक दिसंबर से महंगाई भत्ते का नियमित भुगतान होगा। इससे राज्य कर्मचारी, सहायता प्राप्त शिक्षण व प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों के नियमित एवं पूर्णकालिक कर्मचारी, वर्कचार्ज कर्मचारी व यूजीसी वेतनमानों में कार्यरत पदधारकों को लाभ मिलेगा।अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद ने बुधवार को शासनादेश जारी कर दिए ।

Leave a Comment