Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 23, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने चुनाव से पहले भाजपा सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार के लिए विकास रथ को किया रवाना

चंद महीनों में होने जा रहे हैं उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य भाजपा सरकार ने कमर कस ली है। ‌ चुनाव में अब बहुत ही कम दिन रह गया है ऐसे में मुख्यमंत्री धामी चाहते हैं कि विकास योजनाओं और नीतियों का लाभ प्रत्येक जनता तक पहुंचे। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार सुबह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी। मुख्यमंत्री आवास से पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को बताने के लिए विकास रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों में एलईडी लगी हुई है। यह वाहन उत्तराखंड के तीन सौ प्रमुख शहरों और स्थानों पर नुक्कड़ नाटक और एलईडी फिल्मों के माध्यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे। यह प्रचार अभियान पूरे दिसंबर माह चलाया जाएगा। विकास रथ को रवाना करने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जनता तक पहुंचे। इस अवसर राज्य सूचना निदेशक रणवीर सिंह चौहान, अपर निदेशक अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक केएस चौहान उपस्थित थे।

Leave a Comment