Uttarakhand: सीमांत क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand: सीमांत क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे मुख्य निर्वाचन आयुक्त



मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज सीमांत जनपद उत्तरकाशी पहुंचे, जहां उन्होंने भारत-चीन सीमा से जुड़े क्षेत्रों में चुनावी व्यवस्थाओं और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा की। उनके आगमन पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने उनका स्वागत किया।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त का यह दौरा सीमांत क्षेत्रों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने और मतदान व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यक्रम के तहत वह कुछ ही देर बाद भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का विस्तृत जायजा लिया जाएगा।

निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत मतदाता सूचियों को अद्यतन करने, नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र नागरिकों को मतदान प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सीमांत क्षेत्रों में मौसम और भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन आयोग की टीम मतदान केंद्रों तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

स्थानीय प्रशासन और निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को जिले में चल रही चुनावी तैयारियों, संवेदनशील मतदान केंद्रों तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रयासों की जानकारी भी दी।

Related posts

heavy Rain देहरादून में आज कक्षा 1 से 12  तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र  बंद रहेंगे, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

admin

Uttrakhand cabinet Meeting : उत्तराखंड कैबिनेट बैठक : पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा को नगर निगम बनाए जाने की दी मंजूरी, पहाड़ों पर पर्यटन उद्योग लगाने पर धामी सरकार देगी सब्सिडी, बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर 

admin

चार धाम यात्रा के पहले दिन ही दुखद घटना से तीर्थ यत्रियों में छाया शोक

admin

Leave a Comment