चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों का चयन करेगा यूकाडा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हेलीकॉप्टर कंपनियों का चयन करेगा यूकाडा



आगामी 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम यात्रा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) हेली शटल सेवाओं के संचालन हेतु हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनियों का चयन करेगा।
यूकाडा की ओर से इसके लिए प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके तहत योग्य एविएशन कंपनियों का चयन किया जाएगा। चयनित कंपनियां केदारनाथ, बदरीनाथ सहित अन्य धामों के लिए हेली सेवाएं संचालित करेंगी।
इस पहल का उद्देश्य चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित, त्वरित और सुविधाजनक हवाई सेवा उपलब्ध कराना है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों और दिव्यांग श्रद्धालुओं को यात्रा में आसानी हो सके। राज्य सरकार और संबंधित विभाग यात्रा को व्यवस्थित और सुचारू बनाने के लिए लगातार तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related posts

Mahashivratri 2023 UP, Uttarakhand Worship : महाशिवरात्रि पर्व पर सीएम धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की

admin

पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

admin

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने स्कूलों को अगले आदेश तक किया बंद

admin

Leave a Comment