पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 12, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

पौष पूर्णिमा पर हरिद्वार की हर की पौड़ी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी



पूरे देश भर में साल 2023 की पहली पौष पूर्णिमा धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर देश के विभिन्न नदियों सरोवर में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई और पूजा अर्चना की। प्रयागराज के संगम वाराणसी, उज्जैन और हरिद्वार हर की पैड़ी ऋषिकेश में लाखों श्रद्धालुओं ने स्नान किया। ठंड के बावजूद श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी पर डुबकी लगाते हुए नजर आए। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों बाद प्रयाग संगम में माघ मेला भी शुरू होने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। हिन्दू धर्म और भारतीय जनजीवन में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बतलाया गया है।

Related posts

25 जून, मंगलवार का पंचांग और राशिफल

admin

25 सितंबर, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

22 मई, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Leave a Comment