Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 27, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

Mahashivratri 2023 UP, Uttarakhand Worship : महाशिवरात्रि पर्व पर सीएम धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की


आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में महाशिवरात्रि पर शिवालय में जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महाशिवरात्रि पर खटीमा पहुंचे। ‌ सीएम धामी ने शनिवार को चकरपुर के प्रसिद्ध बनखंडी महादेव शिव मंदिर में पहुंचकर जलाभिषेक किया और पूजा अर्चना की। ‌ इस मौके पर महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया।साथ ही सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए सरकार ने पूरी तैयारियां कर ली हैं। वहीं नकल विरोधी कानून बनाए जाने को लेकर सीएम धामी ने कहा कि सभी नौकरियों के लिए मेहनत करें और किसी के बरगलाने में ना आएं।

महाशिवरात्रि पर्व पर सीएम धामी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिवालयों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल दो दिवसीय दौरे पर खटीमा पहुंचे थे। जहां आज अपने दौरे के दूसरे दिन सीएम महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खटीमा के चकरपुर स्थित प्रसिद्ध बनखंडी महादेव शिव मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने बनखंडी महादेव शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर लगने वाले सात दिवसीय प्रसिद्ध मेले का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। जिसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे और शिवलिंग पर जलाभिषेक कर राज्य की खुशहाली और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित हो चुकी है। चारधाम यात्रा भी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली है। जिसके लिए राज्य सरकार द्वारा पूरे प्रबंध कर लिए गए हैं। उम्मीद है कि पिछली बार से भी ज्यादा संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा में आएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नगरा तराई गांव स्थित अपने घर पर समस्या लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे फरियादियों की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान किया और अधिकारियों को निर्देशित किया।

Leave a Comment