चारधाम यात्रा : अब तक 21 तीर्थयात्रियों की मौत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 5, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

चारधाम यात्रा : अब तक 21 तीर्थयात्रियों की मौत



उत्तराखंड में जारी चार धाम यात्रा के दौरान यात्रियों को दोहरी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ तीर्थयत्रियों के मृतकों का आंकड़ा भी तेजी के साथ बढ़ता जा रहा है। उत्तराखंड में रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी हो रही है। जिससे चारधाम यात्रा में खलल पड़ रहा है। वहीं कड़ाके की ठंड ने यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चारधाम यात्रा में अब तक 474622 यात्री दर्शन कर चुके हैं। वहीं 6 मई को चारों धामों में कुल मिलाकर 38523 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार इस साल यात्रा सीजन में अब तक 21 यात्रियों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा 8 मौतें केदारनाथ में हुई हैं। दूसरे नंबर पर 6 मौतें यमुनोत्री के जानकी चट्टी में हुई हैं। 4 गंगोत्री और 3 मौतें बदरीनाथ में यात्रा सीजन के शुरू होने के बाद हुई हैं।

Related posts

3 दिसंबर, शनिवार का पंचांग और राशिफल

admin

11 अगस्त, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

Uttarakhand : सीएम धामी ने हरिद्वार और टिहरी में नए डीएम की तैनाती की, शासनादेश जारी, आईएएस अधिकारी कर्मेंद्र सिंह को जमीन घोटाले के मामले में किया गया था सस्पेंड

admin

Leave a Comment