Karnatak assembly election campaign : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर बैठकर होटल तक पहुंचे, देखें वीडियो - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
May 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Karnatak assembly election campaign : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जब डिलीवरी बॉय के साथ स्कूटर बैठकर होटल तक पहुंचे, देखें वीडियो

कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म होने में अब 1 दिन का समय बचा है। सोमवार, 8 मई शाम 5 बजे विधानसभा चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा। 10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए एक चरण में वोट डाले जाएंगे। भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने प्रचार में पूरा जोर लगा रखा है। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्टी, अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं कर रहे हैं।

वहीं कांग्रेस की ओर से मल्लिकार्जुन खड़के, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी चुनाव के प्रचार संभाले हुए हैं। आज राहुल और प्रियंका गांधी रविवार को 7 रैलियां करने बेंगलुरु पहुंचे। राहुल यहां एक डिलीवरी बॉय की स्कूटी पर बैठकर दो किलोमीटर दूर अपने होटल तक गए। वहीं प्रियंका गांधी ने मूडबिद्री में जनसभा को संबोधित किया।कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने कैंपेन के आखिरी दिन मुदाबिर्दी, बेंगलुरु साउथ और शिवाजी नगर में रैलियां करेंगी। महादेवपुरा और बेंगलुरु साउथ में रोड शो भी करेंगी। प्रियंका की पहली रैली मुडबिद्री में है। वे साढ़े 5 बजे से साढ़े 8 बजे तक रैली-रोड शो करेंगी। शिवाजी नगर में राहुल-प्रियंका पहली बार एक मंच पर दिखेंगे।

Related posts

आज आन-बान-शान की झलक, गणतंत्र दिवस के जोश और उल्लास में सराबोर देशवासी

admin

अगले पांच साल में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई समेत 48 स्टेशनों की क्षमता दोगुनी होगी

admin

दर्दनाक हादसा : यूपी में ट्रक की टक्कर के बाद स्कूटी में फंसे बच्चे को चालक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर कूदकर भाग गया, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment