केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म -2 परीक्षाओं को लेकर जारी की एडवाइजरी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 13, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म -2 परीक्षाओं को लेकर जारी की एडवाइजरी


पिछले कुछ दिनों से सीबीएसई के टर्म -2 की संभावित परीक्षाओं को लेकर कई मीडिया रिपोर्ट प्रसारित होने के बाद आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं के लिए एडवाइजरी जारी की है। ‌ बोर्ड ने इन विद्यार्थियों से कहा है कि वह अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। शिक्षा बोर्ड ने अपनी एडवाइजरी में छात्रों को सलाह दी है कि वह सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर ही विजिट करें। बोर्ड ने यह घोषणा, तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में प्रसारित हो रही सीबीएसई टर्म 2 बोर्ड परीक्षा 2022 की संभावित तारीख, टर्म 1 रिजल्ट और सीबीएसई 10वीं,12वीं के सिलेबस पर चल रही अटकलों के चलते जारी की है। अपनी एडवाइजरी में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा कि टर्म-2 बोर्ड परीक्षा 2022 पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षाओं के एग्जाम व अन्य संबंधी सूचनाओं के लिए छात्र छात्राएं ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी पर ही विश्वास करें।

Related posts

यूपीएससी ने जारी किए आईएफएस मुख्य परीक्षा के एडमिट कार्ड

admin

Uttarakhand Geeta Shlok : उत्तराखंड के स्कूलों में रोज पढ़ाया जाएगा श्रीमद्भागवत गीता का एक श्लोक, प्रदेश की धामी सरकार का बड़ा फैसला

admin

वित्तीय अनियमितताओं पर कार्रवाई : श्रीमती विमला देवी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल को किया गया निलंबित, कृष्ण पाल को दिया गया कार्यवाहक चार्ज

admin

Leave a Comment