नितिन गडकरी ने किया एलान, उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर एक साल में सड़क मार्ग से पहुंचेंगे तीर्थयात्री - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

नितिन गडकरी ने किया एलान, उत्तराखंड से कैलाश मानसरोवर एक साल में सड़क मार्ग से पहुंचेंगे तीर्थयात्री


केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में थे। गडकरी यहां भाजपा की विजय संकल्प यात्रा में पहुंचे थे। इस मौके पर गडकरी ने जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड की जनता से बड़ा एलान किया। गडकरी ने कहा कि आपने अभी तक बस ट्रेलर देखा है, फिल्म अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से मानसरोवर तक सीधा सड़क मार्ग होगा। गडकरी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा जाने वाले इसी रास्ते से जाते हैं और मैं आपको विश्वास देता हूं आज से 1 साल के अंदर कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आप सब रोड से जा सकोगे। विजय संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री धामी के साथ केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी भाग लिया।

Related posts

8 अप्रैल, सोमवार का पंचांग और राशिफल

admin

VIDEO कृष्ण नगरी में गुंडागर्दी : मथुरा में विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए भक्तों को सुरक्षाकर्मियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, आरोपी गार्डों पर हुआ एक्शन, देखें वीडियो

admin

प्रधानमंत्री ने पीएम किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त जारी, उत्तराखंड के 7 लाख 60 हजार किसान होंगे लाभान्वित

admin

Leave a Comment