Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

असिस्टेंट इंजीनियरों के पदों पर निकली बंपर भर्ती, देखें विज्ञप्ति



पिछले कुछ दिनों से बेरोजगार युवकों के लिए कई सरकारी संस्थानों में वैकेंसी निकल रही हैं। अब एक और युवाओं के लिए खुशखबरी है। दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती निकाली है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस प्रक्रिया के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल) के 151 पद और असिस्टेंट इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के 10 रिक्त पदों पर भर्ती की होगी।‌ अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सहायक इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 / 32 वर्ष निर्धारित की गई है।‌ आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी। सहायक इंजीनियर के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 9300 रुपए से 34800 रुपए महीने तक सैलरी दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर 10 जनवरी से 9 फरवरी 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। जिसके लिए अभ्यर्थियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना पड़ेगा ।


Leave a Comment