कैबिनेट बैठक : धामी सरकार ने आबकारी नीति को मंजूरी दी, अब उत्तराखंड में सस्ती हो जाएगी शराब, वाहनों के फिटनेस चार्ज और आवास के लिए नक्शा पास कराने में भी मिली राहत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 25, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

कैबिनेट बैठक : धामी सरकार ने आबकारी नीति को मंजूरी दी, अब उत्तराखंड में सस्ती हो जाएगी शराब, वाहनों के फिटनेस चार्ज और आवास के लिए नक्शा पास कराने में भी मिली राहत

राजधानी देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार 20 मार्च को कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। देहरादून सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई बैठक में धामी सरकार ने तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी। जिसमें इस बैठक में धार्मिक सरकार ने प्रदेश की आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद अब प्रदेश में देशी-विदेशी शराब सस्ती हो जाएगी। उत्तराखंड में आगामी वर्ष के लिए शराब के रेट सस्ते कर दिए गए हैं। साथ ही प्रति बोतल सेस भी लगाया जाएगा वहीं, ठेकेदार अपनी दुकान के आवंटन को एक साल के लिए रिन्यू कर सकते हैं लेकिन उसके लिए उनको 15 फीसदी ज्यादा टैक्स देना होगा। सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए चार हजार करोड़ रुपए के राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है, जिसके मद्देनजर आबकारी नीति को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में धामी सरकार ने एकल आवास के लिए सेल्फ सर्टिफिकेट के तहत नक्शा प्राप्त कर सकते हैं। वाहनों के फिटनेस चार्ज को एक साल के लिए बढ़ाया गया, लिहाजा अगले एक साल तक पुराने चार्ज ही लिए जाएंगे।

Related posts

International Yoga day 2023 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : देश भर में दिखाई दिया उत्सव जैसा नजारा, केंद्रीय मंत्रियों के साथ तमाम बड़ी हस्तियों और देशवासियों ने किया योग, सीएम योगी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अलग अंदाज में लगाए आसन, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

आचार संहिता में बैक डेट में तबादले और नियुक्ति को लेकर हुई किरकिरी के बाद शिक्षा सचिव के नए आदेश से शिक्षकों में हड़कंप

admin

दिल्ली बैठक में उत्तराखंड को बड़ी सौगात, सड़क और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मिली मंजूरी

admin

Leave a Comment