बीएसएफ में 2788 कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास महिला-पुरुष कर सकते हैं अप्लाई - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
शिक्षा और रोज़गार

बीएसएफ में 2788 कॉन्स्टेबल पोस्ट के लिए निकली बंपर भर्तियां, 10वीं पास महिला-पुरुष कर सकते हैं अप्लाई

देश की सुरक्षा और सिक्योरिटी फोर्स में जाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई हैं। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन कर सकते हैं। बीएसएफ में कुल 2788 पदों पर नियुक्‍त‍ियां होंगी, इसमें से पुरुषों के लिए 2651 पद हैं और मह‍िला उम्‍मीदवारों के लिए तय पदों की संख्‍या 137 है । इस पद के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं परीक्षा पास होना चाहिए । इसके साथ संबंधित ट्रेडों में दो साल का कार्य अनुभव या वोकेशनल इंस्टीट्यूट या आईटीआई से एक साल का सर्टिफिकेट कोर्स के साथ ट्रेड में कम से कम एक साल का अनुभव या दो साल का डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इस पोस्ट के लिए 15 जनवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, आखिरी तारीख 28 फरवरी है। उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

Related posts

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से, पहले दिन 12वीं का हिंदी का पेपर, नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने की त्रिस्तरीय व्यवस्था, सीएम धामी ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

admin

UP board exam date: यूपी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी हुई डेटशीट, होली से पहले खत्म हो जाएंगी सभी परीक्षाएं, देखें पूरा शेड्यूल

admin

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की टर्म 2 परीक्षा का जारी किया शेड्यूल

admin

Leave a Comment