VIDEO :  दर्दनाक हादसा : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 18, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO :  दर्दनाक हादसा : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला गिरा, पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 12 घायल

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में शनिवार को एक झूला गिर गया। हादसे में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों का निजी और बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मेला ग्राउंड को खाली करा दिया गया।

मृतक इंस्पेक्टर की पहचान जगदीश प्रसाद के तौर पर हुई है। वह पलवल जिले के चांदहट थाने के SHO थे। इसी साल 31 मार्च को इनकी रिटायरमेंट थी।



सुनामी झूले पर 18 लोग बैठे हुए थे। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, इसमें झूला ऊपर से नीचे आते हुए गिरता हुआ दिख रहा है। इसके बाद मेले में लोग इधर-उधर भागने लगे। सूरजकुंड थाना पुलिस ने फिलहाल अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया है। आगे की जांच जारी है।



रात 10 बजे पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मेला ग्राउंड में पहुंचे। यहां निरीक्षण करने के बाद उन्होंने सुप्रीम अस्पताल में घायलों को हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा- “पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। ADC की अध्यक्षता में कमेटी बनाई गई है।” वहीं CM नायब सिंह सैनी ने भी कहा सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध करवाया जा रहा है।”

सूरजकुंड मेले में शनिवार शाम झूला गिरने से ड्यूटी पर तैनात पुलिस निरीक्षक जगदीश की मौत हो गई। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ ही डीजीपी ने परिजन को पॉलिसी के तहत 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा भी की है।

सूरजकुंड मेले में हादसा, इंस्पेक्टर जगदीश।



बता दें कि तकनीकी खराबी की वजह से झूला टूटकर गिर गया था, जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान मौके पर तैनात निरीक्षक जगदीश तुरंत बचाव कार्य में जुट गए। लोगों को सुरक्षित निकालने के दौरान झूले का दूसरा हिस्सा टूटकर उन पर गिर गया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Related posts

Breaking UP Shahjahanpur Accident यूपी में दर्दनाक हादसा : श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा समाई, 20 लोगों की मौत, 30 घायल, रेस्क्यू जारी, भागवत कथा के आयोजन के लिए जल लेने आए थे, सीएम योगी ने जताया दुख, वीडियो

admin

PM Modi Assam visit : पीएम मोदी आज असम में हजारों करोड़ रुपए की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

admin

(लाचार देश का हाईटेक सिटी) : बेंगलुरु इस बार अपनी “शक्ल” देखकर रो रहा, सूट-बूट में कार से जाने वाले कर्मचारी ट्रैक्टरों-नाव और बुलडोजरों से जा रहे दफ्तर, देखें वीडियो और तस्वीरें

admin

Leave a Comment