Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 22, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

साल 2023 बोर्ड परीक्षा में 10वीं-12वीं के टॉपर विद्यार्थियों को 25-25 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा

उत्तराखंड के 10वीं, 12वीं में साल 2023 बोर्ड परीक्षा में टॉपर विद्यार्थियों के लिए प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने बड़ी घोषणा की है। ‌ अगले साल बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को अब राज्य सरकार की ओर से 25-25
हजार रुपए का नगद इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। ‌ मंगलवार, 6 दिसंबर को प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर धर्म सिंह रावत ने रुद्रपुर में यह घोषणा की। डॉ रावत यहां स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल और सांस्कृतिक प्रतियोगिता का उद्घाटन करने पहुंचे थे। ‌‌प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले उन्होंने सरकारी स्कूलों ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए हर प्रयास करने की घोषणा की।

Leave a Comment