Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 4, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड हेल्थ

पौड़ी अस्पताल में शुरू हुई डायलिसिस की सुविधा, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

उत्तराखंड के पौड़ी जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू हो गई है। मंगलवार, 6 दिसंबर को स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अस्पताल में डायलिसिस यूनिट का शुभारंभ किया। ‌पौड़ी जिला अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा न होने की वजह से लोगों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता था। पौड़ी जनपद के लोगों को डायलिसिस करवाने के लिए अन्य जिलों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ‌‌स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पौड़ी के जिला चिकित्सालय में हंस फाउंडेशन के सहयोग तथा उत्तराखंड सरकार के प्रयासों से उपलब्ध कराई गई, डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया। स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि जिला मुख्यालय में इस प्रकार की सुविधाएं होने से मुख्यालय और आसपास के गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर धन सिंह रावत ने कहा डॉक्टरों की रिटायरमेंट आयु 65 साल करने की तैयारी शुरू हो चुकी है। ‌

Leave a Comment