Budget 2026: चुनावी राज्यों को बड़ी सौगात, तमिलनाडु, बंगाल, केरल और असम को मिले ये खास तोहफे - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
February 24, 2026
Daily Lok Manch
Budget राष्ट्रीय

Budget 2026: चुनावी राज्यों को बड़ी सौगात, तमिलनाडु, बंगाल, केरल और असम को मिले ये खास तोहफे

केंद्रीय बजट 2026 में केंद्र सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव वाले राज्यों पर खास फोकस किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के लिए कई अहम योजनाओं और परियोजनाओं का ऐलान किया है। इन घोषणाओं में कृषि, मत्स्य पालन, रेल कनेक्टिविटी, हस्तशिल्प और पर्यटन जैसे सेक्टर शामिल हैं।

सात नए हाईस्पीड रेल कॉरिडोर का ऐलान

बजट 2026 में देश को बेहतर कनेक्टिविटी देने के लिए सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर की घोषणा की गई है। इनमें शामिल हैं

मुंबई से पुणे

पुणे से हैदराबाद

हैदराबाद से बेंगलुरु

हैदराबाद से चेन्नई

चेन्नई से बेंगलुरु

दिल्ली से वाराणसी

वाराणसी से सिलीगुड़ी


खास तौर पर वाराणसी–सिलीगुड़ी हाईस्पीड रेल कॉरिडोर पश्चिम बंगाल के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि सिलीगुड़ी को राज्य का प्रवेश द्वार कहा जाता है।

मत्स्य पालन को मिलेगा बढ़ावा

वित्त मंत्री ने 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों के एकीकृत विकास के जरिए मत्स्य पालन क्षेत्र को मजबूत करने की घोषणा की है। इससे तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही पशुपालन क्षेत्र में उद्यमशीलता विकास से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

नारियल, काजू और कोको किसानों को राहत

सरकार ने नारियल संवर्धन योजना के तहत उत्पादन बढ़ाने और 1 करोड़ किसानों समेत करीब 3 करोड़ लोगों को सहायता देने का ऐलान किया है। इसके अलावा भारतीय काजू और कोको को वर्ष 2030 तक प्रीमियम ग्लोबल ब्रांड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इससे केरल, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

काजू, कोको और पर्वतीय फसलों को प्रोत्साहन

प्रीमियम किस्म के काजू और कोको उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं लाई जाएंगी। इसके साथ ही पर्वतीय राज्यों में खुमानी, अखरोट और बादाम जैसी फसलों को भी प्रोत्साहन दिया जाएगा।

चंदन की खेती को मिलेगा बढ़ावा

बजट में चंदन की खेती का दायरा बढ़ाने की घोषणा की गई है। इसके लिए किसानों और राज्यों को आर्थिक व तकनीकी सहायता दी जाएगी। उच्च गुणवत्ता वाले आयुर्वेदिक उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देकर औषधीय पौधे उगाने वाले किसानों को सीधा फायदा पहुंचाया जाएगा। इससे कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल को लाभ होगा।

हस्तशिल्प और वस्त्र क्षेत्र पर जोर

खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल शुरू की जाएगी। वस्त्र कौशल इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ‘समर्थ 2.0 मिशन’ लाया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय फाइबर योजना, नेचुरल फाइबर मिशन, वस्त्र एवं रोजगार योजना और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम लागू किए जाएंगे। इंटीग्रेटेड टेक्सटाइल प्रोग्राम के तहत 5 नई छोटी योजनाएं भी जोड़ी जाएंगी।

असम को मिला बौद्ध सर्किट का तोहफा

वित्त मंत्री ने पूर्वोत्तर राज्यों को जोड़ते हुए नए बौद्ध सर्किट की घोषणा की है। इसमें अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के साथ असम को भी शामिल किया जाएगा। इस सर्किट के जरिए बौद्ध धर्म से जुड़ी धरोहरों, स्तूपों और ऐतिहासिक स्थलों को आपस में जोड़ा जाएगा, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर, बजट 2026 में चुनावी राज्यों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि, पर्यटन और रोजगार से जुड़ी कई बड़ी घोषणाएं की गई हैं, जो इन राज्यों की अर्थव्यवस्था और विकास को नई रफ्तार दे सकती हैं।

Related posts

ट्वीट करते-करते ट्विटर पर फिदा हुए सबसे अमीर शख्स, इस सोशल साइट को खरीदने के लिए एलन मस्क की डील पर दुनिया की लगी निगाहें

admin

तुम मुझे भुला न पाओगे, 80 साल का सुरीला सफर शिवाजी पार्क में हुआ खत्म, स्वर कोकिला लता जी अनंत यात्रा पर…

admin

Train Accident बड़ा रेल हादसा हो गया : दो ट्रेनों की आपस में जोरदार भिड़ंत में कई लोगों की मौत, दोनों रेलगाड़ी एक ही ट्रैक पर आ गई, रेस्क्यू अभियान जारी, वीडियो

admin

Leave a Comment