(Himachal Pradesh BJP 4 former MLA 6 years suspend) कड़ा एक्शन : हिमाचल प्रदेश में टिकट न मिलने पर बागी हुए भाजपा के 4 पूर्व विधायकों को हाईकमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए सस्पेंड - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 14, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

(Himachal Pradesh BJP 4 former MLA 6 years suspend) कड़ा एक्शन : हिमाचल प्रदेश में टिकट न मिलने पर बागी हुए भाजपा के 4 पूर्व विधायकों को हाईकमान ने दिखाया बाहर का रास्ता, 6 साल के लिए सस्पेंड

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पिछले दिनों हाईकमान ने भाजपा के कई दिग्गज नेताओं का टिकट काट दिया था। जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और महेश्वर सिंह समेत कई नेताओं के नाम शामिल थे। वहीं इन दोनों नेताओं को पार्टी हाईकमान ने मना लिया है। लेकिन कई पूर्व विधायक ऐसे भी थे जो बगावती तेवर अपनाए हुए थे। सोमवार को हाईकमान ने सख्त एक्शन लेते हुए चार पूर्व विधायकों समेत एक भाजपा के दिग्गज नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ‌

जिन पांच नेताओं पर एक्शन लिया गया है। उनमें किन्नौर के पूर्व विधायक तेजवंत सिंह नेगी, आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल, इंदौरा के पूर्व विधायक मनोहर धीमान, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर और फतेहपुर से आने वाले पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष कृपाल परमार शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ताओं की प्रथामिक सदस्यता को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इन सभी पर 6 साल तक पार्टी से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने की रोक रहेगी।‌‌ जिन नेताओं का सस्पेंशन हुआ है, वे सभी भाजपा के प्रत्याशियों के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर 12 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है, जबकि मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

Related posts

मातृभूमि में मां से मिल कर योगी के छलके आंसू, 5 साल बाद मुख्यमंत्री पहुंचे अपने गांव, देखें तस्वीरें

admin

New financial year start 1 अप्रैल से नया वित्त वर्ष शुरू : कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ महंगा, रेल टिकट-फास्टैग-टैक्स समेत 11 बड़े बदलाव आज से लागू

admin

VIDEO Maharashtra assembly election विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव पर होटल में पैसे बांटने के आरोप, विपक्ष ने घेरा, कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment