बसपा सांसद दानिश अली हुए कोरोना पॉजिटिव, कल सदन की कार्यवाही में शामिल थे, पूरे सदन की बढ़ाई चिंता - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 15, 2026
Daily Lok Manch
राजनीतिक राष्ट्रीय

बसपा सांसद दानिश अली हुए कोरोना पॉजिटिव, कल सदन की कार्यवाही में शामिल थे, पूरे सदन की बढ़ाई चिंता

मौजूदा समय में संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। पक्ष और विपक्ष के बीच हर रोज तेज बहस होने की वजह से सदन की कार्यवाही भी स्थगित करनी पड़ रही है। ‌ लेकिन आज एक ऐसी खबर ने सभी केंद्रीय मंत्रियों, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों के होश उड़ा दिए। जब इन्हें मालूम पड़ा कि बहुजन समाजवादी पार्टी के लोकसभा सांसद कुंवर दानिश अली कोरोना कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि दानिश अली सोमवार को संसद की कार्यवाही में शामिल हुए थे। इसके बाद अब दूसरे सांसदों के भी संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। संक्रमित होने की जानकारी खुद सांसद कुंवर दानिश अली ने मंगलवार को दी। सांसद दानिश अली ने कहा कि टीके की दोनों खुराक लेने के बाद भी आज मेरे कोविड से संक्रमित होने का पता चला है। कल मैं संसद की कार्यवाही में शामिल हुआ था। मैं अपने संपर्क में आए लोगों से आग्रह करता हूं कि वे अपनी जांच कराएं और खुद को पृथक-वास में रखें। मुझमें हल्के लक्षण हैं और जल्द सेहतमंद होने की उम्मीद है। बता बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दानिश अली उत्तर प्रदेश की अमरोहा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। 

Related posts

गुजरातियों को ठग कहने के मामले में तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद कोर्ट में आज होगी सुनवाई

admin

पांच राज्यों के चुनाव को लेकर बुलाई गई बैठक में निर्वाचन आयोग तैयारियों की बजाय ओमिक्रॉन में उलझा

admin

योगी सरकार ने आज विधानसभा में पेश किया बजट, छात्रों, महिलाओं, किसानों, प्रदेश में मेट्रो और कॉरिडोर के लिए जानिए क्या-क्या वायदे किए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment