Himachal Pradesh assembly election BJP : ब्रेकिंग : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 24, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

Himachal Pradesh assembly election BJP : ब्रेकिंग : हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की जारी की सूची, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपने सभी 68 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसी के साथ भाजपा नेताओं ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है। वहीं इस बार हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी हाईकमान ने अपने स्टार प्रचारकों की शुक्रवार शाम को सूची भी जारी कर दी है। ‌जारी की गई सूची में भाजपा के 40 स्टार प्रचारक हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार करने मैदान में उतरेंगे। ‌बीजेपी की स्टार प्रचारक की इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 लोगों का नाम शामिल है। वहीं, गृह मंत्री अमित शाह, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट मांगते नजर आएंगे। इनके अलावा हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भी स्टार प्रचारकों की सूची में नाम है। ‌

Related posts

Delhi Women Killed : दिल्ली में घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने भी अपने आप को गोली से उड़ाया

admin

1 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

admin

Pictures Viral : स्मृति ईरानी के राहुल गांधी की तस्वीर को उल्टा शेयर करने पर भड़के कांग्रेस नेताओं ने भी केंद्रीय मंत्री के फोटो को उल्टा कर मुंह बांध दिया, दोनों ओर से हुई “अब ठीक है”, देखें तस्वीरें

admin

Leave a Comment