1 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल - Daily Lok Manch horoscope punchang
December 9, 2025
Daily Lok Manch
Recent धर्म/अध्यात्म

1 मई, बुधवार का पंचांग और राशिफल

दिनांक:- 01 मई 2024

🌺 आज का पंचांग 🌺

दिन:- बुधवार

युगाब्दः- 5126

विक्रम संवत- 2081

शक संवत -1946

अयन – सौम्यायन (उत्तरायण)

गोल – सौम्यगोल (उत्तर गोल)

ऋतु – वसन्त 

काल (राहु)- दक्षिण दिशा

मास – वैशाख 

पक्ष – कृष्ण पक्ष

तिथि- अष्टमी 

नक्षत्र – श्रवण

योग – शुभ

करण- बालव

दिशा शूल- उत्तर दिशा में

🌞सूर्योदय:- 5:22

🌑सूर्यास्त:- 6:29

🌞पाक्षिक सूर्य- भरणी नक्षत्र में

🪷आज का व्रत व विशेष:- पंचक (भदवा) प्रारंभ रा. 12:22 से व समाप्ति सोमवार दिन 12:55 ।

🌺आनेवाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत – शनिवार ।

 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻

      जमदग्नि के माता का नाम सत्यवती था ।

🌚 राहु काल:- दिन के 11:55 से 1:34 बजे तक ।

       🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺 

इस संसार का सबसे मजबूत इंसान वही है जिसका हृदय टूटा , सपने भी टूटे, अपने भी रूठे और फिर भी वह कहे की मैं ठीक हूं ।

1 मई का राशिफल—–

मेष

आज का दिन जातक का आर्थिक रूप से मजबूत रहेगा। आज कोई पुरानी चली आ रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। दिन के अंत में जीवनसाथी के साथ मनोरंजन के साधन में समय व्यतीत होगा। आज दिन खुशियों भरा रहेगा। आज जातक का धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ झुकाव रहने वाला है।

वृषभ

आज के दिन जातक अपने बिजनेस को नई ऊंचाईयां दे सकते हैं। विश्वासपात्र निकट के व्यक्ति से सतर्क रहें। ईर्षा में आकर वह आपका नुक्सान कर सकते हैं। ऑफिस के काम से न चाहते हुए भी यात्रा करनी पड़ सकती है। पार्टनर के साथ शाम के समय वक्त बिताएंगे। कर्मचारियों को खुश करने के लिए आज उन्हें पार्टी दे सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन जातक का सुखमय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों के प्रति भावनात्मक झुकाव होगा। आज आप अपने पुराने मित्रों से मिलने का प्लान बना सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सुखमय समय व्यतीत होगा। बच्चों को लेकर गौरवान्वित महसूस करेंगे और विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कर्क

आज के दिन जातक अपना अधिकांश समय मोबाइल और मनोरंजन के साधन में व्यतीत करेंगे। अनावश्यक कार्यों में समय व्यतीत करने के कारण जरूरी कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाएंगे। जातक अपने बच्चो के भविष्य को लेकर चिंता कर सकते हैं। आज आपके आसपास के लोग आपकी तीखी आलोचना कर सकते हैं, जिससे मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे।

सिंह

आज जातक छोटी-छोटी बातों को लेकर चिड़चिड़ा महसूस कर सकते हैं,जिससे नकारात्मक माहौल बढ़ेगा। आज के दिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और रोड दूर्घटना होने की भी संभावना है, इसलिए संभलकर रहें। चीज़ें इच्छा के विरुद्ध होंगी। आज बहुत जरूरी होने पर ही यात्रा करें। शाम का समय बच्चों के साथ व्यतीत होने के कारण मानसिक स्थिति में सुधार होगा।

कन्या

आज का दिन जातक का खुशनुमा व्यतीत होने वाला है। खाली वक्त आज व्यर्थ की बहस में खराब हो सकता है, जिससे दिन के अंत में आपको खिन्नता होगी। कोई पुराना कानूनी विवाद आज सुलझ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें, सिर में दर्द को लेकर शिकायत बनी रह सकती है। आप अपने जीवनसाथी के प्रति वफादार रहेंगे। शाम के समय जीवनसाथी के साथ डिनर का प्लान बना सकते हैं।

तुला

आज का दिन जातक का आत्मविश्वास के साथ व्यतीत होगा। आज कुछ नए प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क मे आएंगे। वैवाहिक जीवन के लिए भी आज का दिन खुशियों भरा रहने वाला है। पार्टनर के साथ नजदीकिया बढ़ेंगी। सेहत सामान्य रहेगी।

वृश्चिक

आज जातक को व्यापार में नए सौदे मिलेंगे और नए लोगों के साथ एग्रीमेंट साइन हो सकता है। सावधानी बरतने की ज़रूरत है। आज परिवार की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। आपको महसूस होगा कि आपका जीवनसाथी आपके प्रति समर्पित भाव रखता है। बच्चों को अनुशासन सिखाने का प्रयत्न करेंगे। घर के सामान को व्यवस्थित ढंग से जमाने का प्रयास करेंगे।

धनु

आज का दिन जातक का सकारात्मक रहने वाला है, जिससे जातक में नई ऊर्जा का विकास होगा। दूसरों को खुशियां देकर मन को प्रसन्नता मिलेगी। बिना किसी को अवगत कराए भविष्य के लिए आज कुछ निवेश कर सकते हैं। आज शाम के समय समारोह में सम्मिलित होंगे और किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा। जीवनसाथी आपका बहुत ध्यान रखेगा।

मकर

आज का दिन जातक का तनाव से भरा हुआ रहने वाला है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद हो सकता है। सतर्क रहें। शादी के पहले के खूबसूरत दिनों की याद ताज़ा हो सकती है। किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।

कुंभ

आज के दिन जातक कुछ रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करेंगे। प्राकृतिक खूबसूरती को महसूस करेंगे। दिन को अच्छा बनाने के लिए प्लान बनाएंगे। जीवनसाथी से कोई बहुत सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज किसी शादी समारोह में आप नृत्य प्रदर्शन भी कर सकते हैं, जिससे जातक का तनाव दूर होगा।

मीन

आज का दिन जातक का मौज मस्ती भरा रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ नोकझोंक हो सकती है। जिन जातक ने हाल ही में कोई इंटरव्यू दिया है, उन्हें आज सफलता प्राप्त हो सकती है। मनोरंजन के साधनों पर धन व्यय कर सकतें है। सेहत आज सामान्य रहेगी। जीवनसाथी के साथ घर से बाहर डिनर करने के योग बनेंगे।

Related posts

Rajasthan Minister Rajendra Singh Gudha Suspend VIDEO चुनाव से पहले राजस्थान में गरमाया सियासी पारा : अपनी ही सरकार पर सवाल उठाने वाले मंत्री को सीएम गहलोत ने तत्काल प्रभाव से किया बर्खास्त, देखें वीडियो, हमलावर हुई भाजपा ने कहा- मंत्री ने सच्चाई बयां की

admin

Tripura CM Manik Shah Oath ceremony : माणिक साहा ने दूसरी बार त्रिपुरा के सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी, अमित शाह रहे मौजूद

admin

PM Modi Varanasi Visit : पीएम मोदी आज वाराणसी में नए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का करेंगे शिलान्यास

admin

Leave a Comment