Delhi Women Killed : दिल्ली में घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने भी अपने आप को गोली से उड़ाया - Daily Lok Manch Delhi Women Killed
July 3, 2026
Daily Lok Manch
अपराध राष्ट्रीय

Delhi Women Killed : दिल्ली में घर के बाहर महिला की गोली मारकर हत्या, हत्यारे ने भी अपने आप को गोली से उड़ाया

राजधानी दिल्ली में 42 साल की एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। ‌उसके बाद हत्यारे ने खुद भी गोली मार ली। महिला के मर्डर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची। यह घटना दिल्ली के डाबरी इलाके में हुई।  वहीं जब पुलिस आरोपी की पहचान कर उसके घर पहुंची तो पाया कि आरोपी ने खुदकुशी कर ली है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक मृतक रेणु और आरोपी आशीष एक दूसरे को पहले से जानते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी आशीष ने अपने घर की छत पर कट्टे से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। मृतक महिला की पहचान रेणु के तौर पर की गई है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आशीष महिला के घर के पास ही रहता था। रेणु और आरोपी आशीष की मुलाकात कुछ साल पहले एक जिम में हुई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरा खंगाले तो आरोपी की पहचान कर ली गई, जिसके बाद पुलिस आरोपी के घर पर पहुंची तो दंग रह गई। आरोपी ने अपने घर की छत पर खुद को गोली मारकर पहले ही आत्महत्या कर ली थी। मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Related posts

मौजूदा समय में हम बहुत कुछ खो चुके हैं, प्रकृति हमें अलर्ट कर रही है, संभल जाइए

admin

देश के लिए सबसे बड़ी क्षति, आखिरकार नहीं रहीं महान गायिका लता मंगेशकर जी

admin

Jammu Kashmir army helicopter crash खराब मौसम में हुआ हादसा : जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश होकर चिनाब नदी में गिरा, दो पायलट और एक कमांडिंग ऑफिसर सवार थे, रेस्क्यू जारी

admin

Leave a Comment