September 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड

Uttarakhand : उत्तराखंड में 330 महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती को धामी सरकार ने दी हरी झंडी, शासनादेश जारी

उत्तराखंड में महिला होमगार्ड के 330 पदों की भर्ती प्रक्रिया को धामी सरकार ने हरी झंडी दे दी है। शासन में भर्ती को लेकर शासनादेश भी जारी कर दिया है। शासनादेश के मुताबिक अगले महीने अगस्त में यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के आसार हैं। ‌ राज्य में कई महिला होमगार्ड के पद लंबे समय से खाली चल रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए धामी सरकार ने महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का फैसला किया है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया।

Leave a Comment