अहमदाबाद में आज भाजपा विधायक दल की बैठक, भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगेगी आधिकारिक मुहर - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

अहमदाबाद में आज भाजपा विधायक दल की बैठक, भूपेंद्र पटेल के नाम पर लगेगी आधिकारिक मुहर

गुजरात के अहमदाबाद में आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक दल की बैठक होने जा रही है। इसमें केंद्रीय पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीएस येदुरप्पा और अर्जुन मुंडा भी पहुंच रहे हैं। बैठक में मुख्यमंत्री के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम पर आधिकारिक मुहर लगेगी। इसे लेकर सुबह 10 बजे गांधीनगर के बीजेपी मुख्यालय कमलम में बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक में नवनिर्वाचित विधायक अपने नेता के नाम पर मुहर लगाएंगे। हालांकि ये सिर्फ औपचारिकता होगी क्योंकि बीजेपी ने चुनाव से पहले ही सीएम पद के लिए भूपेंद्र पटेल के नाम का एलान कर दिया था। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ 182 में से 154 सीटें मिली हैं। भाजपा राज्य में लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है।

Related posts

पटना में पीएम मोदी की रैली पीएफआई के निशाने पर थी, एनआईए ने अरेस्ट किए गए शफीक से पूछताछ में किया बड़ा खुलासा

10 दिसंबर , रविवार का पंचांग और राशिफल

admin

यह है आज दोपहर 5 बजे तक की प्रमुख खबरों की सुर्खियां, जानिए एक नजर में

admin

Leave a Comment