Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

VIDEO : ठंड और शीतलहर से कांपा उत्तर भारत, “रेल पटरियों पर भीषण बर्फबारी और ट्रैक मार्ग पर बर्फ के अंधेरे में दौड़ती ट्रेनें”, यात्रियों का जोखिम भरा सफर, देखें वीडियो

यहां देखें वीडियो 👇

पिछले तीन दिनों से पूरा उत्तर भारत शीतलहर कोहरे की वजह से कराह उठा है। राजधानी दिल्ली एनसीआर से लेकर बिहार तक सर्दी ने दिनचर्या अस्त-व्यस्त कर दी है। वहीं दूसरी ओर एयरपोर्ट्स रेलवे स्टेशनों और सड़कों पर यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी के बाद तापमान तेजी के साथ गिर गया है। ‌ वहीं मैदानी इलाकों में बात करें तो राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यूपी मध्य प्रदेश राजस्थान में ठंड को देखते हुए प्रशासन ने स्कूल भी अगले आदेशों तक बंद कर दिए हैं। मैदानी राज्यों में ट्रेनें कोहरे की वजह से रेंग-रेंग कर चल रही है। वहीं सबसे बुरा हाल कश्मीर में भीषण बर्फबारी के बीच ट्रेन का सफर जोखिम से भरा काम नहीं है। ‌हालांकि कश्मीर में अभी ट्रेनों की संख्या कम है।





कश्मीर में बारामूला और बनिहाल के बीच ट्रेनें दौड़ती हैं। लेकिन इन दिनों बारामुला और बनिहाल रेल मार्ग पूरी तरह से बर्फ से ढंका हुआ है। भीषण बर्फबारी होने के बाद पूरी तरह रेल पटरिया दिखाई भी नहीं पड़ रही हैं। इस भीषण बर्फबारी के बीच इस रेलवे मार्ग पर ट्रेनों का सफर कितना कठिनाइयों भरा है। एक पटरी पर ट्रेन निकल रही है दूसरी पटरी पर रेलवे कर्मचारी बर्फ को हटा रहे हैं। रेलवे कर्मचारियों की ड्यूटी इस मौसम में हमेशा यही लगी रहती है। वहीं इस ट्रेन के ड्राइवरों की भी हिम्मत की सराहना करनी होगी। इस ट्रेन का वीडियो केंद्रीय रेल मंत्रालय ने मंगलवार यानी आज अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। ‌




उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल परियोजना) के कुल 272 किलोमीटर में से 161 किलोमीटर का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया और इस पर रेल परिचालन भी हो रहा है। कटड़ा-बनिहाल के बीच के शेष 111 किलोमीटर पर कार्य प्रगति पर है। कटड़ा-बनिहाल खंड हिमालय के पहाड़ी इलाकों से होकर गुजर रहा है, जहां कठिन भौगोलिक परिस्थितियां, दुर्गम क्षेत्र बड़ी चुनौतियां हैं। क्योंकि यहां प्रतिकूल मौसम, भूस्खलन और पहुंच सड़कों पर पत्थरों का गिरना लगा रहता है। गौरतलब है कि भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है, जिससे आने वाले दिनों में इन फ्लाइट्स में और देरी हो सकती है।

Leave a Comment