Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 8, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय शिक्षा और रोज़गार

इसी महीने 27 जनवरी को पीएम मोदी “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को देंगे टिप्स, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी




हर साल बोर्ड की मुख्य परीक्षाओं से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के विद्यार्थियों से सीधे बात करते हैं और उन्हें परीक्षा संबंधित टिप्स भी देते हैं। इस बार पीएम मोदी इसी महीने 27 जनवरी 2023 को “परीक्षा पे चर्चा” के दौरान विद्यार्थियों से बात करेंगे। इस कार्यक्रम की मेजबानी शिक्षा मंत्रालय करेगा। पीएम के इस कार्यक्रम की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी है।
पीएम हर साल ‘परीक्षा पे चर्चा’ के जरिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत करते हैं। इस दौरान पीएम छात्रों को परीक्षा के समय तनाव मुक्त रहने के लिए मंत्र देते हैं। साथ ही परीक्षाओं को उत्सव की तरह मानाने की सलाह देते हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जनवरी 2023 को परीक्षा पे चर्चा के तहत छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत करेंगे।

Leave a Comment