BJP BIG Responsibility Leaders : भाजपा हाईकमान ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की भारी-भरकम लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें किसको क्या पद मिला - Daily Lok Manch BJP high command released a huge list of central office bearers, big responsibility given to these veteran leaders, see who got what post
March 3, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

BJP BIG Responsibility Leaders : भाजपा हाईकमान ने जारी की केंद्रीय पदाधिकारियों की भारी-भरकम लिस्ट, इन दिग्गज नेताओं को दी गई बड़ी जिम्मेदारी, देखें किसको क्या पद मिला

भाजपा हाईकमान ने शनिवार 29 जुलाई को अपने केंद्रीय पदाधिकारियों की भारी-भरकम लिस्ट जारी कर दी है। इस बार हाईकमान ने कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी है। भाजपा की ओर से जारी की गई लिस्ट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का भी नाम शामिल है। इनके अलावा कई अन्य पार्टी के दिग्गज नेताओं को भी इस लिस्ट में शामिल किया गया है। केंद्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट में यूपी से दो सांसदों रेखा वर्मा, लक्ष्मीकांत बाजपेई और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर को जगह दी गई है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास भी केंद्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

संजय बंदी बने राष्ट्रीय महामंत्री

संजय बंदी और सुनील बंसल को राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। संजय बंदी को केंद्रीय टीम में शामिल कर पार्टी ने तेलंगाना के लिए संदेश दिया है। इसके साथ ही गोरखपुर के पूर्व विधायक राधा मोहन अग्रवाल को भी महामंत्री नियुक्त किया गया है।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और वर्तमान विधायक रमन सिंह, सांसद सरोज पांडेय और लता उसेंडी, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधायक वसुंधरा राजे, झारखंड से रघुवर दास, मध्य प्रदेश से सौदान सिंह, उत्तर प्रदेश से सांसद लक्ष्मीकांत बाजपेयी, सांसद रेखा वर्मा और विधान परिषद सदस्य तारिक मंसूर, ओडिशा से बैजयंत पांडा, तेलंगाना से डीके अरुणा, नगालैंड से एम चौबा एओ और केरल से अब्दुल्ला कुट्टी। बता दें कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए प्रोफेसर तारिक मंसूर एएमयू के वाइस चांसलर रह चुके हैं‌।

इन्हें बनाया राष्ट्रीय महामंत्री

उत्तर प्रदेश से सांसद अरुण सिंह, सांसद राधामोहन अग्रवाल, मध्य प्रदेश से कैलाश विजयवर्गीय, दिल्ली से दुष्यंत कुमार गौतम, राजस्थान से सुनील बंसल, महाराष्ट्र से विनोद तावड़े, पंजाब से तरुण चुग, तेलंगाना से सांसद संजय बंदी‌ वहीं, बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन और शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री बनाया गया है‌।

इन्हें बनाया गया राष्ट्रीय सचिव

महारष्ट्र से विजया राहटकर, आंध्र प्रदेश से सत्या कुमार, दिल्ली से अरविंद मेनन, महाराष्ट्र से पंकजा मुंडे, पंजाब से नरेंद्र सिंह रैना, राजस्थान से डॉ. अल्का गुर्जर, पश्चिम बंगाल से अनुपम हाजरा, मध्य प्रदेश से ओमप्रकाश धुर्वे, बिहार से ऋतुराज सिन्हा, झारखंड से आशा लाकड़ा, असम से सांसद कामख्या प्रसाद तासा, उत्तर प्रदेश से सांसद सुरेंद्र सिंह नागर, केरल से अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। जबकि, उत्तर प्रदेश से राजेश अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और उत्तराखंड से नरेश बंसल को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

नड्डा ने जिन चेहरों को टीम से हाटाया

राष्ट्रीय महासचिव और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से दो-दो नेताओं की छुट्टी कर दी गई है। कर्नाटक में अपना ही चुनाव हारने वाली सीटी रवि की महासचिव पद से छुट्टी कर दी गई है। वहीं, असम के बीजेपी सांसद दिलीप सैकिया भी महासचिव पद से हटाए गए हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय सचिव पत से हरीश द्विवेदी हटाए गए हैं। उपाध्यक्ष रहे दिलीप घोष और भारतीबेन शायल को नई टीम में शामिल नहीं किया गया है।

Related posts

कुंडा में सपा की नहीं लग पाई कुंडी, अखिलेश यादव को लेकर राजा भैया की बात सच साबित हुई 

admin

America H-1B Fee New Visas एच-1बी वीजा पर व्हाइट हाउस का स्पष्टीकरण, नया शुल्क केवल नए वीजा पर, रिन्यूअल पर नहीं

admin

Uttarakhand उत्तराखंड निकाय चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी, जानिए प्रदेश से 11 नगर निगमों में कौन सी सीट सामान्य और आरक्षित की गई, देखें पूरी लिस्ट

admin

Leave a Comment