Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड मौसम राष्ट्रीय

VIDEO Heavy Rain : दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ही शुरू हुई मूसलाधार बारिश, सड़कों पर भरा पानी, हिमाचल-उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

मैदान से लेकर पहाड़ों तक एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर इलाकों में बुधवार सुबह तेज बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की समस्या देखने को मिल रही है। दिल्ली के मंडी हाउस से लेकर रिंग रोड और नोएडा के कई इलाकों में भी झमाझम बारिश देखने को मिली। बरसात के साथ-साथ काले घने बादल से अंधेरा छा गया। दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जल भराव की समस्या भी सामने आई है। इस बीच नोएडा के सभी स्कूलों में आज छुट्टी की घोषणा प्रशासन की ओर से की गई है। मौसम विभाग ने इस सप्ताह देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

IMD के अनुसार 26 जुलाई तक पश्चिमी तट पर और 25 से 27 जुलाई के बीच तेलंगाना समेत आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मध्य भारत में भी इस बीच अच्छी-खासी बारिश देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।

Leave a Comment