भारत दौरे के दौरान बिल गेट्स ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने भारत की जमकर की तारीफ - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 28, 2026
Daily Lok Manch
राष्ट्रीय

भारत दौरे के दौरान बिल गेट्स ने दिल्ली में पीएम मोदी से की मुलाकात, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने भारत की जमकर की तारीफ

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स अपने भारत दौरे के दौरान कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। राजधानी दिल्ली में बिल गेट्स ने शुक्रवार, 3 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। अमेरिकी अरबपति और माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। इस दौरे को लेकर अब उन्होंने एक ब्लॉग लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत की तरक्की के बारे में बात की है। उन्होंने भारत की जमकर तारीफ की है। बिल गेट्स ने भारत में चल रही परियोजनाओं के बारे में विस्तार से इस ब्लॉग में लिखा है। अपने आधिकारिक ब्लॉग के लिए लिखते हुए, बिल गेट्स ने कहा कि ऐसे समय में जब दुनिया में इतनी सारी चुनौतियां हैं, भारत जैसी गतिशील और रचनात्मक जगह की यात्रा करना प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए, बिल गेट्स ने कहा- “मेरी यात्रा का एक मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शुक्रवार की बैठक थी। प्रधानमंत्री मोदी का मानना है कि को-विन दुनिया के लिए एक आदर्श है और मैं इससे सहमत हूं। भारत स्वास्थ्य, विकास और जलवायु के क्षेत्र में जो प्रगति कर रहा है, प्रधानमंत्री के साथ बातचीत ने मुझे उसे लेकर और भी आशावादी बना दिया है। यह देश दिखा रहा है कि जब हम नवाचार में निवेश करते हैं तो क्या-क्या संभव है। मुझे उम्मीद है कि भारत इस प्रगति को जारी रखेगा और अपने नवाचारों को दुनिया के साथ साझा करता रहेगा।

Related posts

राहत भरी खबर : यूपी में बिजली कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, 3 दिनों से प्रदेश में चल रहा था बिजली का संकट, ऊर्जा मंत्री के साथ तीसरे राउंड पर बनी बात, देखें वीडियो

admin

Budget 2025 : दिल्ली चुनाव की गहमागहमी के बीच आज से बजट सत्र शुरू, वित्त मंत्री पेश करेगी इकोनॉमिक्स सर्वे रिपोर्ट, कल खुलेगा बजट का पिटारा, टैक्स में राहत मिलने की उम्मीद

admin

IREvIND पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 2 रन से हराया, डकवर्थ एंड लुईस नियम के आधार पर जीता भारत

admin

Leave a Comment