Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 21, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

महंगाई से राहत : महाशिवरात्रि पर्व और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी की बड़ी सौगात, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के घटाएं दाम, नई कीमतें आज से लागू

आज पूरे देश भर में हिंदुओं का पावन पर्व महाशिवरात्रि धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। महिलाओं का भी सबसे बड़ा त्योहार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी आज मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के पावन पर्व पर देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। एक दिन पहले गुरुवार को उज्जवला में राहत के बाद अब सभी के लिए एलपीजी सिलेंडर के दाम कम हो गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम करने का एलान किया है। इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है। नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी शेयर की। 

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने से आम आदमी को काफी राहत मिली है। देश में कुल 31 करोड़ 40 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इनमें से 10 करोड़ से ज्यादा लाभार्थी उज्जवला योजना के हैं। केंद्र सरकार ने देश के इन 10 करोड़ से ज्यादा गरीब परिवारों को सब्सिडी पर रसोई गैस सिलेंडर देने की पीएम उज्ज्वला योजना की अवधि एक वर्ष के लिए और बढ़ा दी है। वर्ष 2016 में लागू इस योजना की अवधि मार्च, 2024 में समाप्त हो रही थी। गुरुवार को पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल की हुई बैठक में यह फैसला किया गया कि अब यह स्कीम 31 मार्च, 2025 तक जारी रहेगी।

Leave a Comment