पीएम मोदी ने आज उम्र के 72वें पड़ाव में प्रवेश कर लिया है, 17 सितंबर 1950 को हुआ था जन्म PM Modi has entered the 72nd stage of age today, was born on 17th September 1950 - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
June 26, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय

पीएम मोदी ने आज उम्र के 72वें पड़ाव में प्रवेश कर लिया है, 17 सितंबर 1950 को हुआ था जन्म PM Modi has entered the 72nd stage of age today, was born on 17th September 1950

पीएम मोदी का जन्म वडनगर, मेहसाना (गुजरात) में हुआ था। नरेंद्र दामोदरदास मोदी भारत के 14वें प्रधान मंत्री हैं, जिन्होंने 2014 में और फिर 2019 में भारतीय जनता पार्टी की प्रभावशाली जीत का नेतृत्व किया। मोदी के बारे में एक दिलचस्प तथ्य यह है कि वह पहली बार विधायक के रूप में गुजरात के मुख्यमंत्री बने। इसी तरह वह पहली बार सांसद के रूप में सीधे भारत के प्रधान मंत्री बने। 2014 में बीजेपी की बहुमत से जीत के लिये मोदी को श्रेय दिया जाता है। पीएम मोदी का जन्म वडनगर में एक गुजराती परिवार में हुआ था, बचपन में वो चाय बेचने में अपने पिता की मदद करते थे, और बाद में खुद का चाय स्टॉल भी चलाया। मोदी 8 साल की उम्र में आरएसएस के संपर्क में आए और यहां से संगठन के साथ एक लंबा साथ शुरू हुआ। उसके बाद साल 1985 में बीजेपी में शामिल हो गए। आरएसएस के साथ लंबे समय तक रहने के बाद, भारतीय जनता पार्टी में आए और फिर उनके राजनीतिक सफर में तब तीव्र गति आयी, जब वे गुजरात के मुख्‍यमंत्री चुने गये। आज पीएम मोदी 72 वर्ष के हो गए हैं। आज वह मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में 5 मादा और 2 नर चीते को छोड़ेंगे। बता दें कि यह चीते नामीबिया से लाए गए हैं।

Related posts

प्रमुख समाचारों की यह हैं झलकियां-

admin

लोकतंत्र के उत्सव में रंगा दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक, 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान जारी, वोट डालने को लेकर युवाओं में छाया जोश

admin

Nobel Prize in Chemistry jointly awarded to Carolyn R. Bertozzi, Morten Meldal and K. Barry Sharpless “for the development of click chemistry and bioorthogonal chemistry.

admin

Leave a Comment