अयोध्या और मथुरा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 29, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

अयोध्या और मथुरा को लेकर योगी सरकार का बड़ा फैसला

राम नगरी अयोध्या और भगवान श्री कृष्ण नगरी अयोध्या में योगी सरकार ने आज बड़ा एलान किया। इन दोनों धार्मिक स्थलों पर काफी समय से साधु-संत और महंत शराबबंदी की मांग करते आ रहे थे। आखिरकार योगी सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब भगवान श्रीराम मंदिर क्षेत्र में शराब नहीं बिकेगी। श्रीराम मंदिर क्षेत्र में आने वाली शराब दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। इसके साथ ही कान्हा की नगरी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब की बिक्री पर बुधवार से पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही मथुरा में आज 1 जून से शराब, बीयर व भांग की 37 दुकानों पर आज से ताला लग जाएगा। दही और दूध वाली दुकानें बढ़ाई जाएंगी। मथुरा शहर के तीन होटलों के बार व दो मॉडल शॉप भी आज से नहीं खुलेंगे। बता दें कि मथुरा को तीर्थ स्थल घोषित करते हुए जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्र में शराब और मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया था । यह जानकारी उत्तर प्रदेश विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान राज्य के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने दी।

यह भी पढ़ें–

Related posts

चाचा भतीजे से पहले ही नाराज, अब सपा सांसद ने भी अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

admin

गोरखपुर में सीएम योगी ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

admin

Kanwar Yatra CM Yogi : सीएम योगी ने कांवड़ियों पर की पुष्प वर्षा, हर-हर महादेव के नारे लगाए, देखें वीडियो

admin

Leave a Comment