गोरखपुर में सीएम योगी ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 7, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में सीएम योगी ने रात में रैन बसेरों का किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार 19 दिसंबर को अपने गृह जनपद गोरखपुर पहुंचे। यहां पर उन्होंने देर रात रैन बसेरों का निरीक्षण कर वहां रुके लोगों से सीधे जानकारी ली। ‌ निरीक्षण करने के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि सर्दी के मौसम में जिले में किसी को कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए. सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि हर जरूरतमंद को रैन बसेरों में अच्छी सुविधा दी जाए. बकौल सीएम योगी, प्रशासन को इसे प्राथमिकता पर लेते हुए यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी रैन बसेरों में पर्याप्त संख्या में बिस्तर और कंबल का इंतजाम हो साथ ही साफ सफाई का भी पूरा ध्यान रखा जाए। सीएम के अनुसार,साथ ही यदि किसी के पास भोजन की व्यवस्था नहीं है तो उसे भोजन भी उपलब्ध कराया जाए।

Related posts

यूपी के चौथे चरण में रात तक बढ़ता गया मतदान प्रतिशत, वोटिंग में पीलीभीत फर्स्ट तो लखनऊ सबसे पीछे रहा  

admin

कार्यकर्ता निर्माण से राष्ट्र पुनर्निर्माण का ध्येय होगा संभव : राजशरण शाही

admin

आजमगढ़ में मौजूद योगी सरकार के मंत्री को अचानक हाईकमान का बुलावा, कार्यक्रम को बीच में छोड़ पहुंचे दिल्ली, यूपी में हलचल तेज

admin

Leave a Comment