धामी सरकार का बड़ा फैसला : समूह ग की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को "आयु और शुल्क" में मिलेगी छूट - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
July 31, 2026
Daily Lok Manch
उत्तराखंड शिक्षा और रोज़गार

धामी सरकार का बड़ा फैसला : समूह ग की परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को “आयु और शुल्क” में मिलेगी छूट

उत्तराखंड की धामी सरकार ने शुक्रवार को बड़ा फैसला करते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा कराए जाने वाली समूह ग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को छूट देने का एलान किया है। ‌ यह फैसला धामी सरकार ने यूकेएसएसएससी की परीक्षा में पेपर लीक मामले में लिया गया है। समूह ग की विभिन्न परीक्षाओं के लिए पूर्व में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को उम्र के साथ ही परीक्षा शुल्क में भी छूट देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा दिव्यांगजनों को मिलने वाले 4 प्रतिशत आरक्षण को लेकर भी शासन ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, लोक सेवा आयोग की परिधि के अंतर्गत समूह ग के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अब दोबारा परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। इतना ही नहीं ऐसे अभ्यर्थियों को उम्र की सीमा के लिहाज से भी छूट दी गई है। ऐसे अभ्यर्थी उम्र से अधिक होने के बावजूद भी इस परीक्षा को दे सकेंगे। हालांकि ऐसे अभ्यर्थियों को केवल एक बार ही इसका लाभ मिल पाएगा। सचिव शैलेश बगौली ने दिव्यांगजनों के क्षैतिज आरक्षण से संबंधित भी एक आदेश किया है, जिसमें ऐसे अभ्यर्थियों को 4% आरक्षण दिए जाने को लेकर सशर्त लाभ मिल पाएगा।

Related posts

खटीमा में मुख्यमंत्री धामी ने भोलेनाथ और हनुमान की प्रतिमाओं का किया अनावरण

admin

यह आम जनता और नए भारत के संकल्पों का बजट : सीएम धामी

admin

Dharali tragedy धराली आपदा : अभी तक 274 लोगों को बचाया गया, सीएम धामी ने आपदा प्रभावितों से की मुलाकात

admin

Leave a Comment