भारत को बड़ा झटका : 28 जुलाई से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
April 7, 2026
Daily Lok Manch
अंतरराष्ट्रीय राष्ट्रीय स्पोर्ट्स

भारत को बड़ा झटका : 28 जुलाई से होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगे नीरज चोपड़ा

(CWG javelin thrower Neeraj Chopra injury) : 2 दिन बाद यानी 28 जुलाई से इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में खेले जाने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स (commonwealth games) में भारत के गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा (Golden boy Neeraj Chopra) भाग नहीं लेंगे। चोट लगने की वजह से नीरज चोपड़ा ने कॉमनवेल्थ गेम से अपना नाम वापस ले लिया है। जब इसकी जानकारी नीरज चोपड़ा के प्रशंसकों को हुई तो वे निराश हो गए हैं। बता दें कि इसी 24 जुलाई को अमेरिका में आयोजित वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप (World athletic championship) में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर पदक जीता था। साल 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल जीता था। कॉमनवेल्थ गेम को लेकर पूरे देश की निगाहें एक बार फिर नीरज चोपड़ा पर लगी हुई थी। लेकिन ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा चोट के चलते कॉमनवेल्थ गेम्स में नहीं खेल पाएंगे। नीरज चोपड़ा को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान चोट लगी थी। फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे। बता दें कि 28 जुलाई से 9 अगस्त तक इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन होगा।

World Athletics Championships Neeraj Chopra was injured after which he was seen bandaging his leg.

Related posts

Central Government Release Bharat Aataa महंगाई से राहत : केंद्र सरकार ने लॉन्च किया “भारत आटा”, देशभर में सस्ते दरों पर बेचा जाएगा, ग्राहक इन स्टोरों पर खरीद सकेंगे

admin

कांग्रेस ने साधा निशाना : भाजपा विधायक के बेटे ने पार्टी की कराई किरकिरी, 40 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पूछताछ के बाद आरोपी के ऑफिस और आवास पर 8 करोड़ कैश भी बरामद, देखें वीडियो

admin

पीएम मोदी ने तीनों कृषि कानून वापस लिए, कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर सभी को चौंकाया

admin

Leave a Comment