Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 30, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय

सीएम योगी का बड़ा फैसला: अब इन वाहन सवारों को नहीं देना होगा “रोड टैक्स”

(CM Yogi cabinet meeting Big decision) : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ में कैबिनेट की बैठक की। इस बैठक में सीएम योगी ने आठ प्रस्तावों पर मुहर लगाई। कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी के लोगों को रोड टैक्स से राहत दी है। पिछले काफी समय से प्रदेश की जनता योगी सरकार से रोड टैक्स से राहत देने की मांग कर रही थी। ‌आखिरकार सीएम योगी ने आज कैबिनेट की बैठक पर इस पर मुहर लगा दी है। “अब इन लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा। मतलब यूपी से एनसीआर में जाने वाली गाड़ियों जैसे- स्कूल वैन, कैब, एम्बुलेंस आदि पर अब टैक्स नहीं लगेगा। अभी तक एनसीआर में रोजाना आवाजाही के लिए कैब और टैक्सी वालों को एक्स्ट्रा रोड टैक्स देना पड़ता था। अब इन चार राज्यों से करार के बाद यूपी के लोगों को रोड टैक्स नहीं देना होगा। कैब और टैक्सी चलाने वालों को एक ही टैक्स देना होगा जो शुरुआत में जमा हो जाएगा। इसके बाद कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके अलावा स्कूली बसों-गाड़ियों, हॉस्पिटल में चलने वाली गाड़ियों, रोडवेज बसों को भी टैक्स में राहत मिलेगी” । वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूली बच्चों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 1200 रुपए की धनराशि दी जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग में 1100 की जगह बच्चों को अब 1200 रुपये खाते में भेजेंगे। इसके साथ-साथ बेसिक स्कूल के छात्रों को यूनिफॉर्म, कापियां और पेंसल-कटर भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा कैबिनेट की बैठक में सीएम योगी ने इन प्रस्तावों को भी पास कर दिया है। ‌‌ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा देने के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि कॉमन सर्विस सेंटर में पंचायत सहायक को संचालन के लिए अधिकृत करने का फैसला किया गया है। 18 हजार में ग्राम सचिवालय बनाए गए हैं, जिनमें पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई है। अपर पंचायती राज अधिकारी पद के सृजन के लिए प्रस्ताव पास प्रदेश सरकार द्वारा ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर इंटरनेट आदि सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Leave a Comment