Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 7, 2026
Daily Lok Manch
Recent अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स

NO RESULT : बारिश की वजह से न्यूजीलैंड और टीम इंडिया के बीच दूसरा वनडे रद

न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया 10 की हार के बाद आज बुलंद इरादों से मैदान में उतरी थी। लेकिन बारिश में मजा किरकिरा कर दिया। ‌ लगातार बारिश होने की वजह से आखिरकार दूसरा वनडे मैच को रद करना पड़ा है। न्यूजीलैंड की टीम तीन मैच की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है। सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच मुकाबला बुधवार 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। रविवार को अधिकतर समय बारिश होती रही या मैदान गीला रहा जिसके कारण दो बार मैच शुरू होने के बावजूद सिर्फ 12.5 ओवर का खेल हो पाया जिसमें भारत ने एक विकेट पर 89 रन बनाए। दूसरी बार मैच जब रोका गया तो दोबारा शुरू नहीं हो पाया। इस समय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल 42 गेंद में चार चौकों और एक छक्के से 45 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि सूर्य कुमार यादव 25 गेंद में तीन छक्कों और दो चौकों की मदद से 34 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे थे। फिर बारिश के बाद मैच रद कर दिया गया।

Leave a Comment