Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
October 20, 2026
Daily Lok Manch
Recent राष्ट्रीय

भूपेश बघेल, राजीव शुक्ला और बंसल को मिली नई जिम्मेदारी

कांग्रेस हाईकमान ने अपने अनुभवी नेताओं को राज्यसभा चुनाव के लिए एक अहम जिम्मेदारी दी है। शनिवार को हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं में हुई आपसी तकरार के बाद पार्टी हाईकमान ने यह फैसला किया है। ‌ राज्यसभा में नेता विपक्ष मलिकार्जुन खड़गे को महाराष्ट्र का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
वहीं पवन कुमार बंसल और टीएस सिंह देव को राजस्थान का पर्यवेक्षक तो वहीं छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला को हरियाणा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया गया है। इन दिनों कांग्रेस में राज्यसभा चुनावों के लेकर काफी खींचतान मची हुई है। अंतर्कलह का आलम ऐसा है कि हरियाणा कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेता एक दूसरे पर मीडिया में तंज कसने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र हुड्डा और पार्टी के नाराज विधायक कुलदीप बिश्नोई एक दूसरे पर लगातार छींटाकशी कर रहे हैं। शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भूपेंद्र हुड्डा ने कुलदीप बिश्नोई पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि जिनकी अंतरात्मा पार्टी के साथ नहीं है उनको कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए तो वहीं बिश्नोई ने खुद को जन्मजात कांग्रेसी बता कर हुड्डा पर पलटवार किया।

Leave a Comment