Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR
November 5, 2026
Daily Lok Manch
Recent उत्तराखंड धर्म/अध्यात्म

खराब मौसम : गंगोत्री धाम की यात्रा दो दिनों के लिए की गई स्थगित

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम की यात्रा दो दिनों के लिए स्थगित, मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यात्रा स्थगित, जिला प्रशासन ने गंगोत्री धाम की यात्रा स्थगित की, दो दिनों के लिए यात्रा को स्थगित किया गया। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि गंगोत्री धाम की यात्रा दो दिनों को लिए रोक दी गई है। उन्होंने कहा भटवाड़ी से आगे हेल्गूगाड़ के समीप लगातार भूस्खलन होने से मार्ग बंद पड़ा है। इस बीच मौसम विभाग की ओर से अगले कुछ दिनों तक बारिश का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है। यात्री अब दो दिन बाद ही गंगोत्री धाम के दर्शन कर सकेंगे।

Leave a Comment