लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को मिली राहत - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
March 1, 2026
Daily Lok Manch
अपराध उत्तर प्रदेश

लखीमपुर खीरी हिंसा के आरोपी आशीष मिश्र को मिली राहत

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई हिंसा में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी के बेटे आशीष मिश्र को आज हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी।हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने आशीष मिश्रा को जमानत दी है। बताया जा रहा है कि आशीष कल तक जेल से बाहर आ सकते हैं। पिछले साल 3 अक्टूबर को यूपी के लखीमपुर के तिकुनिया हिंसा में 8 लोगों की मौत हो गई थी। लखीमपुर हिंसा केस में उत्तर प्रदेश एसआईटी ने हाल ही में चार्जशीट दाखिल की थी। जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र के बेटे आशीष मिश्र को मुख्य आरोपी बताया था।

Related posts

भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की

admin

यूपी में योगी सरकार आज पेश करेगी अपना बजट, मुफ्त गैस सिलेंडर समेत कई बड़े एलान हो सकते हैं

admin

काशी के “84 घाट” भारी बारिश के बाद जलमग्न, गंगा किनारे मंदिरों में भी भरा पानी, श्रद्धालु परेशान

admin

Leave a Comment