उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से लोकतंत्र उत्सव के पहले चरण की हुई शुरुआत, योगी सरकार के यह 9 मंत्री भी मैदान में - Daily Lok Manch PM Modi USA Visit New York Yoga Day
August 17, 2026
Daily Lok Manch
उत्तर प्रदेश राजनीतिक

उत्तर प्रदेश के 11 जिलों से लोकतंत्र उत्सव के पहले चरण की हुई शुरुआत, योगी सरकार के यह 9 मंत्री भी मैदान में


पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में आज पश्चिम उत्तर प्रदेश से लोकतंत्र के उत्सव की शुरुआत हो गई। सवेरे 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई। बता दें कि पहले चरण में शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा और आगरा इन 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान होना है। पहले चरण में 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं । जिनमें 73 महिला उम्मीदवार हैं। पहले चरण में योगी सरकार के 9 मंत्री मैदान में हैं। सुरेश राणा (थाना भवन), श्रीकांत शर्मा (मथुरा), संदीप सिंह (अतरौली), अतुल गर्ग (गाजियाबाद), अनिल शर्मा (शिकारपुर), कपिल देव अग्रवाल (मुजफ्फरनगर), दिनेश खटीक (हस्तिनापुर), डॉ जीएस धर्मेश (आगरा कैंट), लक्ष्मी नारायण (छाता) से चुनाव मैदान में हैं। इस मौके पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- पहले मतदान, फिर जलपान । प्रधानमंत्री के अलावा कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने जनता से वोट करने की अपील की है।

Related posts

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले दो विधायकों को हार का डर सताने लगा

admin

योगी ने यूपी की संभाली कमान, इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, यह है भाजपा की नई टीम

admin

पीएम मोदी की तमिलनाडु सरकार से अपील, ‘तमिल भाषा में कराएं मेडिकल कोर्स

admin

Leave a Comment